शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र की दलगांव पंचायत की प्रधान इना मछरेट के पति जानकी दास की चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित कुमार मेडिकल स्टोर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात ने हिमाचल समेत पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
बताया जा रहा है कि दो नकाबपोश हमलावर मेडिकल स्टोर में घुसे और ऑटोमैटिक हथियार से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले के दौरान करीब 1 सेकेंड में 13 राउंड फायर किए गए। सीसीटीवी फुटेज में हमलावर प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोली चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
गंभीर रूप से घायल जानकी दास को तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार इस मामले में तीन आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।
🙏 ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दें।
#HimachalNews #Rohru #ChandigarhNews #CrimeNews #rozana24
