सलूणी क्षेत्र के लंगेरा के समीप कलियूनी नाले में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान चतरो राम (गांव भत्यूंड) और अशोक कुमार (खंडयारु) के रूप में बताई जा रही है।

दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए किहार ले जाया गया। वहां उपचार के बाद एक घायल को आगे इलाज हेतु चंबा रेफर किया गया।

स्थानीय लोगों और प्रशासन ने घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में सहयोग किया। दुर्घटना के कारणों की जानकारी का इंतजार है।

Advertisement