खबरें

🙏 भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में टेका माथा 🙏

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में टेका माथा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने हिमाचल प्रदेश स्थित माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी राजेश कालिया ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न करवाई, जिसमें हरमनप्रीत कौर ने श्रद्धा भाव से भाग लिया।

मंदिर परिसर में हरमनप्रीत कौर को देखने के लिए श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इसी दौरान राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी संदीप कुमार ने उनसे ऑटोग्राफ की मांग की, जिसे उन्होंने मुस्कुराते हुए पूरा किया।

🗣️ पत्रकारों से बातचीत में हरमनप्रीत कौर ने अपने क्रिकेट करियर का सबसे यादगार पल साझा करते हुए कहा कि वर्ल्ड कप की ट्रॉफी हाथ में लेने का क्षण उनके जीवन का सबसे भावुक और गर्व भरा पल रहा है, जिसे वह कभी नहीं भूल सकतीं।

✨ उन्होंने युवा लड़कियों को संदेश देते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास और लगन से ही सफलता हासिल की जा सकती है। उनका यह संदेश खासकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक रहा।

#HarmanpreetKaur #ChintpurniMata #IndianWomenCricket #Inspiration #GirlPower #HimachalNews
#हरमनप्रीत_कौर #मां_चिंतपूर्णी #प्रेरणा #खेल_समाचार #rozana24 #रोजाना24