Site icon रोजाना 24

धर्मशाला महाविद्यालय में ‘ग्रेवेस लिगेसी अवार्ड्स 2025’ का भव्य आयोजन, पूर्व छात्रों ने साझा किए संस्मरण

धर्मशाला महाविद्यालय में ‘ग्रेवेस लिगेसी अवार्ड्स 2025’ का भव्य आयोजन, पूर्व छात्रों ने साझा किए संस्मरण

धर्मशाला/पालमपुर (राजेश व्यास), 16 मार्च – राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में रविवार को ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन (ओएसए) द्वारा आयोजित ‘ग्रेवेस लिगेसी अवार्ड्स 2025’ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने की।

इस अवसर पर एसडीएम संजीव भोट, नगर निगम आयुक्त ज़फर इकबाल, ओएसए के फाउंडर अध्यक्ष डॉ. ए.के. शर्मा और महाविद्यालय के प्राचार्य राकेश पठानिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

“पूर्व छात्र किसी भी संस्थान की अमूल्य धरोहर” – केवल सिंह पठानिया

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केवल सिंह पठानिया द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “पूर्व छात्र किसी भी संस्थान की अमूल्य धरोहर होते हैं, जो अपने अनुभवों से वर्तमान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हैं।”

Advertisement

उन्होंने कहा कि ‘ग्रेवेस लिगेसी अवार्ड्स’ सिर्फ एक सम्मान समारोह नहीं है, बल्कि यह पूर्व छात्रों को जोड़ने, पुरानी यादों को ताज़ा करने और वर्तमान विद्यार्थियों को प्रेरित करने का एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने धर्मशाला कॉलेज में बिताए अपने छात्र जीवन को याद करते हुए कहा कि यह संस्थान न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्रदान करता है, बल्कि छात्रों के व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है

महाविद्यालय को जिम के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा

केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सहयोग से महाविद्यालय में जिम के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह जिम छात्रों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के विकास में मददगार साबित होगा।

ओएसए का उद्देश्य – पूर्व छात्रों के बीच मजबूत नेटवर्क स्थापित करना

मुख्य अतिथि ने कहा कि ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन (ओएसए) का मुख्य उद्देश्य पूर्व छात्रों के बीच मजबूत नेटवर्क स्थापित करना है, जिससे वे न केवल आपस में संपर्क बनाए रख सकें, बल्कि संस्थान की प्रतिष्ठा को भी बढ़ा सकें

उन्होंने कहा कि ओएसए एक साझा मंच प्रदान करता है, जहाँ पूर्व छात्र अपने अनुभव साझा कर सकते हैं, नए अवसरों पर चर्चा कर सकते हैं और महाविद्यालय के विकास में योगदान दे सकते हैं

पूर्व छात्रों ने साझा किए संस्मरण

समारोह के दौरान कई पूर्व छात्रों ने मंच से अपने अनुभव और यादें साझा कीं। उन्होंने संस्थान के प्रति अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि यह महाविद्यालय उनकी सफलता की नींव रहा है।

इसके अलावा, संस्थान के विकास और सामाजिक कल्याण से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।

संस्थान की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प

ओएसए ने भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई, जिससे पूर्व और वर्तमान छात्र एक साथ मिलकर महाविद्यालय की गरिमा को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकें

इस अवसर पर महाविद्यालय के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

इस आयोजन में बड़ी संख्या में पूर्व छात्र, महाविद्यालय के शिक्षकगण और वर्तमान विद्यार्थी उपस्थित रहे

Exit mobile version