Site icon रोजाना 24

भरमौर में महाशिवरात्रि 2025 का भव्य आयोजन, युवाओं ने सजाया 84 मंदिर परिसर

भरमौर में महाशिवरात्रि का भव्य आयोजन, युवाओं ने सजाया 84 मंदिर परिसर

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर में स्थित 84 मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि 2025 का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के उपलक्ष पर भरमौर युवक मंडल और अन्य स्थानीय युवाओं ने मिलकर 84 मंदिर की सफाई की और भगवान शिव मंदिर सहित 84 मंदिरों को फूलों से सजाया। महाशिवरात्रि 2025 के उपलक्ष पर भगवान शिव के मंदिर में प्रसाद वितरित किया जाएगा और श्रद्धालुओं के लिए संगीत का आयोजन किया गया है, शिव भक्त शिव भजनों में लीन हो कर भगवान शिव की आराधना कर सकते और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

भरमौर युवक मंडल सहित अन्य युवा अपने खर्चे पर करते हैं आयोजन

भरमौर में महाशिवरात्रि का आयोजन वर्षों से होता आ रहा है, लेकिन 2020 से भरमौर युवक मंडल ने इसे बड़े स्तर पर मनाने की पहल की। इस आयोजन में युवा खुद अपने खर्चे से फूलों की व्यवस्था करते हैं, 84 मंदिर परिसर की साफ सफाई करते हैं और भजन-कीर्तन के लिए संगीत की व्यवस्था भी करते हैं। इसके अलावा, महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए फल और प्रसाद वितरण भी करते हैं।

प्रशासन के सहयोग न करने पर युवाओं में रोष

हालांकि, आयोजन को लेकर युवाओं में प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखने को मिली। युवाओं का कहना है कि प्रशासन महाशिवरात्रि के आयोजन में किसी भी प्रकार का योगदान नहीं देता। इसके बावजूद कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस आयोजन का श्रेय प्रशासन और नेताओं को दिया गया, जिससे स्थानीय युवाओं में आक्रोश है।

Advertisement

भरमौर युवक मंडल के सदस्यों ने कहा,
“हम भगवान शिव की भक्ति और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यह आयोजन करते हैं। यह एक गैर-राजनीतिक कार्यक्रम है, जिसे किसी व्यक्ति विशेष से जोड़ना हमारी आस्था और मेहनत का अपमान है।”

84 मंदिर परिसर का धार्मिक महत्व

भरमौर का 84 मंदिर परिसर शिवभक्तों के लिए विशेष आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि यहां भगवान शिव स्वयं विराजमान हैं और यह स्थल हिंदू धर्म के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। महाशिवरात्रि के दौरान यहां विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है।

युवाओं ने दिखाई एकजुटता

भरमौर के युवाओं ने आपसी सहयोग से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए मंदिरों की साफ सफाई और सजाने के लिए कड़ी मेहनत की और श्रद्धालुओं के लिए एक भक्तिमय और दिव्य वातावरण तैयार किया है।

युवाओं का कहना है कि वे भविष्य में भी महाशिवरात्रि को इसी भव्यता के साथ मनाते रहेंगे, भले ही प्रशासनिक मदद मिले या नहीं।

आज महाशिवरात्रि 2025 के उपलक्ष पर चौरासी मंदिर स्थित भगवान शिव के मंदिर मे प्रसाद वितरित किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए संगीत का आयोजन है जिसमें शिव भक्त शिव भजनों में लीन हो के भगवान शिव की आराधना कर सकते हैं और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

भरमौर युवक मण्डल के युवाओं करण गौतम, अनु पुजारी, कृतेश ठाकुर, सन्नी (गनी), सन्नी कपूर, अक्षय कपूर, कार्तिकेय, कुकी, अवनीश, बीपु, विशाल, लवू, सुभाष, पंकु, शंभू, सूरज, अबू, हैप्पी, दीपक, ऋषभ शर्मा, आशीष ठाकुर, लकी कपूर, रोहित सिंह, राकेश शर्मा, अक्षय भरमौरी, अभिषेक कपूर, अभिषेक कुमार, रंजू ठाकुर, करण शर्मा (कनू), संजय, नीतू (घराटी), अमित शर्मा, पवन, सुमित, पवन कपूर (माथी भाई), सुरिन्दर, विकास, पप्पू खुँड, पंकज शर्मा, अभिषेक भरमौरी, अंकुश (अंकु), अंकुश शर्मा, विरेंदेर शर्मा, अजय (कुकी), भुवनेश (भुवि पंडित), अक्षय डॉक्टर, दीपक कपूर, दीपक सचिव, हैप्पी कपूर, अमित (एस्टल), निशांत कपूर, रोहित (घराटी), मनोज खन्ना, उमेश, दीपक शर्मा (काकी ), नितिन ठाकुर, यशु, मोनू कपूर, वानी, रिम्पु, वोधू, विपन (फौजी), मियां और भरमौर के अन्य युवाओं ने धनराशि के साथ-साथ महाशिवरात्रि 2025 के आयोजन सम्बन्धी सभी कामों में सहयोग भी दिया।

Exit mobile version