Site icon रोजाना 24

भरमौर: सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, दो घायल

भरमौर: सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, दो घायल

भरमौर भरमाणी मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सावनपुर के पास रात करीब 12:30 बजे हुआ, जब एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक का उपचार नागरिक अस्पताल भरमौर और दूसरे का मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहा है।

मृतकों की पहचान विजय कुमार (पुत्र धर्म सिंह), तृप्ता देवी (पत्नी विजय कुमार), और कमलेश कुमार (पुत्र धर्म सिंह), सभी निवासी गांव संचूई, भरमौर, के रूप में हुई है।

घायलों में नंदिनी देवी (पुत्री विजय कुमार) का इलाज नागरिक अस्पताल भरमौर में जारी है, जबकि शिवकुमार (पुत्र मानसिंह) की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

मृतक परिवार भरमौर में शिव के चेले के रूप में प्रसिद्ध था। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डाल दिया है।

Exit mobile version