Site icon रोजाना 24

भरमौर में होली रोड पर डल्ली के समीप रावी नदी में गिरी जीप: सवारों और गाड़ी का सुराग नहीं

भरमौर में होली रोड पर डल्ली के समीप रावी नदी में एक जीप के गिरने से दो सवार लापता हो गए हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा सुबह सात बजे ग्रामीणों द्वारा देखा गया। अभी नदी का जल स्तर काफी ज्यादा है इसलिए उनका कोई भी सुराग पता नहीं।

निवार को सुबह ही डलली में एक बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें दो सवार रावी नदी में बह गए हैं । जानकारी के अनुसार गाड़ी में सवार इंद्र कुमार जय सिंह गांव गैहरा व चैन सिंह वह दूसरा चैन सिंह उर्फ चुन्नू पुत्र जयराम गांव हिवरा दुनाली के रहने वाले थे। दोनों गाड़ी सवार रावी नदी में बह गए अभी तक उनका कोई भी सुराग नहीं लग पाया। अभी तक गाड़ी का भी पता नहीं लग पाया है। दुर्घटना स्थल डल्ली गाँव के सामने होने के कारण कुछ गाँव वालों ने गाड़ी गिरते हुए देख ली अन्यथा दुर्घटना की खबर लगना भी मुश्किल था । 

 बहरहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है व  खोज-खबर और सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि गाड़ी के दोनों सवारों को खोजा जा सके। इस हादसे के कारणों की जांच अभी तक पूरी तरह से पूर्ण नहीं हो सकी है। 

Advertisement
Exit mobile version