Site icon रोजाना 24

भरमौर चम्बा मार्ग पर यातायात बहाल


पिछले कई दिनों से भरमौर को चम्बा से जोड़ने वाले  नेशनल हाईवे 154ए को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। इस सड़क पर बग्गा व लोथल नामक स्थानों पर भूस्खलन होने व सड़क धंसने के कारण यातायात एक सप्ताह से ठप्प था।

कल रात को लगातार कार्य करने के बाद सड़क मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। NHAI के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने कहा कि बग्गा में 14 जुलाई की शाम को ही सड़क मार्ग पर छोटे वाहनों आवाजाही शुरू करवा दी गई थी और आज सुबह लोथल नामक स्थान पर धंसे सड़क मार्ग को यातायात के खोल दिया गया है।

गौरव तलब है कि 2 दिन पहले स्थानीय विधायक डॉ जनक राज व कल युवा कांग्रेस नेता एडवोकेट सुरजीत भरमौरी ने प्रभावित स्थानो का जायजा लेकर सड़क बहाली के कार्य मे तेजी लाने के लिए कहा था।

Advertisement


Exit mobile version