Site icon रोजाना 24

भरमौर विधानसभा भी हिमाचल प्रदेश का ही हिस्सा, अनदेखी न करे सरकार: डॉ जनक राज

भरमौर विधानसभा भी हिमाचल प्रदेश का एक अहम हिस्सा है। भारी बारिश से हुए नुकसान से इस  विधानसभा क्षेत्र का संपर्क अब दुनिया से कट गया है। चम्बा भरमौर/होली मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन और बाढ़ के कारण रास्ता बंद हो गया है। कई घरों को नुकसान पहुंचा है। होली क्षेत्र के गांव पटोला और सलून की स्थिति खतरे में है।

राहत और रिपेयर के कार्य की धीमी गति को देखते हुए विधायक डॉ जनक राज ने कहा कि  भरमौर एक शिवभूमि है, लेकिन शायद प्रदेश सरकार ने हमें भगवान भोलेनाथ के आश्रय पर छोड़ दिया है। राहत कार्यों की गति केवल आधिकारिकता के लिए हो रही है। सरकार और जिला प्रशासन ने हमारे लोगों की सुध ही नहीं ली है।

डॉ जनक ने भरमौर होली के रास्तों और घरों को हुए नुकसान का जायजा  लिया और इस आपदा से हुई लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने ने अधिकारियों को सड़क बहाली के कार्य की गति को तीव्र करने के लिए कहा और पीड़ित परिवारों को आश्वाशन दिया कि लोगों की समस्याओं को सुलझाने का हर संभव प्रयास करेंगे तथा विधानसभा मे भी उनके मुद्दों को उठायेंगे।

Advertisement

कल रात को भरमौर में जिओ मोबाइल नेटवर्क बहाल हो गया है। इस मोबाइल नेटवर्क की सुविधा को बहाल करने के लिए, हम जिओ टीम के कर्मचारियों और अधिकारियों का ह्रदय से आभार व्यक्त करते हैं।

Exit mobile version