रोजाना24, चम्बा 27 अगस्त : जिला प्रसासन चम्बा ने मणिमहेश यात्रियों के लिए सूचना जारी करते हुए कहा है कि तकनीकी कारणों की वजह से श्री मणिमहेश के लिए हेली टैक्सी सेवा निम्नलिखित अवधि के दौरान उपलब्ध नहीं होगी।

29 अगस्त 2022 (सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे के बीच) 

31 अगस्त  2022 (सुबह 5 बजे से सुबह 9 बजे के बीच) 

Advertisement

01 सितम्बर 2022 (दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे के बीच)

गौरतलब है कि मणिमहेश यात्रा के दौरान जम्मू कश्मीर के भद्रवाह से भरमौर आने वाले यात्रियों की देव छड़ियां हैलिपैड में स्थापित की जाती हैं। ऐसे में हैलिकॉप्टर सेवाएं इस अवधि में प्रभावित होंगी।