Site icon रोजाना 24

एचआरटीसी बसों में महिलाओं का किराया आधा, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल माफ करके प्रदेश सरकार ने जनता का दिल जीता – मंजू क्षत्रिय

रोजाना24, चम्बा 26 मई : भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष चम्बा मंजू क्षत्रिय ने प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में एचआरटीसी बसों में यात्रा के लिए महिलाओं का आधा किराया माफ करने के फैसले का स्वागत किया है। मंजू क्षत्रिय ने कहा कि अब महिलाओं का एचआरटीसी की बस में आधा किराया ही लगेगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की ओर से हिमाचल दिवस के अवसर पर 15 अप्रैल, 2022 को चंबा में घोषणा की गई थी, जिसे सरकार ने पूरा कर दिया है। 

उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने मुख्‍यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत महिलाओं को दो फ्री सिलेंडर देने का फैसला भी किया है। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल पूरी तरह से माफ कर दिया है। इन सभी फैसलों के लिए उन्होंने भाजयुमो की ओर से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम आदमी की चिंता करती है, इसीलिए राहत प्रदान करने के लिए निरंतर निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने एसएमसी के तहत शिक्षकों का मानदेय अप्रैल माह से एक हजार रुपये बढ़ाने के फैसले का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने भी पेट्रोल, डीज़ल तथा रसोई गैस के दामों में कमी की है, जिससे आम आदमी को राहत मिली है।

मंजू क्षत्रिय ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आम लोगों के पक्ष में राहत देने वाले फैसले लेकर जनता का भरोसा जीता है ।

Advertisement
Exit mobile version