रोजाना24, चम्बा, 5 मई : जिला एवं सत्र न्यायालय चम्बा परिसर और जिला के तीसा और डलहौजी न्यायालयों में 14 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व सचिव, विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विशाल कौंडल ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौता के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान अपराधिक कंपाउंडेबल अपराध, एन आई एक्ट के मामले, धन वसूली के मामले आदि पर सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटना क्लेम के मामले, श्रम विभाग के मामले, बिजली और पानी के बिल, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर), भूमि अधिग्रहण के मामले, वेतन भत्तों और सेवानिवृत्त से संबंधित मामलों की भी सुनवाई कर निपटारा होगा। उन्होंने यह भी बताया कि जो मामले न्यायालय में अब तक दायर नहीं हुए हैं लोक अदालत में उन मामलों का भी निपटारा किया जाएगा। कोई भी इच्छुक व्यक्ति यदि अपने मामलों का निपटारा करवाना चाहता है तो वह 14 मई या उससे पूर्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय चम्बा या सम्बंधित न्यायालय में सादे कागज पर आवेदन कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01899-226309 पर संपर्क किया जा सकता है।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

