रोजाना24,चम्बा 15 सितम्बर : छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भरमौर इकाई इन दिनों अपेक्षाकृत  ज्यादा सक्रिय दिख रही है ।

संगठन के नगर अध्यक्ष अधिवक्ता करण शर्मा की अगुआई में संगठन ने अब तक 75 छात्रों को संगठन की सदस्यता दिलवा दी है ।करण शर्मा ने कहा कि नगर में एबीवीपी को महाविद्यालय व उससे बाहर के युवाओं को संगठित कर दो अलग अलग टीमों को एक दूसरे के सहयोग के लिए तैयार किया जा रहा है।

इस संदर्भ में एबीवीपी इकाई भरमौर की बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक में राजकीय महाविद्यालय भरमौर के छात्र छात्राओं ने भाग लिया व संगठन के लिए अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने का निर्णय लिया ।

Advertisement

इस अवसर पर उपस्थित नगर अध्यक्ष करण शर्मा ने कहा कि बीस सितम्बर तक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है । जिसके बाद इस संगठन की कार्यकारिणी चुनाव करवाए जाएंगे ।

इस अवसर जिला प्रचारक हेमंत भी मौजूद रहे ।चौरासी मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई इस बैठक में शीतल,राहुल,आरुशी,साक्षी,सुरक्षा,मनीषा,शीतल ,संतोष,ललित,अक्षय,सुरजीत,साहिल,मोहित,अनिल,नमन,निखिल,सुमेश,अरुण,संचित,रोहित,आर्यन,गौरव,ऋतिक,पंकज आदि उपस्थित हुए