Site icon रोजाना 24

डॉ जनक ने सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट शिमला द्वारा आयोजित दस दिवसीय योग शिविर का किया शुभारम्भ

रोजाना24, शिमला 9 अगस्त : आईजीएमसी शिमला के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ जनक राज ने सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट शिमला द्वारा आज लोगों के लिए दस दिवसीय योग शिविर के आयोजन का शुभारंभ किया । स्वामी विवेकानंद भवन हॉल, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, समरहिल में इस शिविर का संचालन किया जाएगा। यह योग शिविर प्रातः 6:30 से 7:30 बजे तक चलेगा जिसमें सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं। 

अभाविप के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नागेश ठाकुर भी इस अवसर पर विशष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डॉ जनक राज ने सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट की पल की सराहना करते हुए कहा कि जब जब समाज व छात्रों को मदद की आवश्यकता होती है यह ट्रस्ट सहारा बन कर आगे आता है । उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा शुरू किये गए योग शिविर से लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी जिससे कोरोना वायरस से लड़ने में मदद मिलेगी ।

Advertisement

इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव डॉ सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि ट्रस्ट द्वारा एक बार फिर योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। वर्तमान समय में मनुष्य जाति एक गंभीर महामारी से जूझ रही है लंबा समय बीत जाने के बाद भी इस महामारी का कोई स्थाई इलाज नहीं मिल पा रहा है ऐसी स्थिति में शरीर की प्रतिरोधक शक्ति को योग और खेल के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट का यह योग शिविर 19 अगस्त, 2021 तक चलेगा । उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग से इस योग शिविर से जुड़ने का आग्रह करती है और उनका कहना है कि ट्रस्ट आप सबके स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रयासरत है।

Exit mobile version