Site icon रोजाना 24

महिला मोर्चा ने कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि

रोजाना24,चम्बा 26 जुलाई : भाजपा महिला मोर्चा मंडल भरमौर की बैठक आज भरमौर मुख्यालय में सम्पन हुई । बैठक की अध्यक्षषता मनीषा ठाकुर ने की । बैठक में सबसे पहले कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई ।

बैठक में उपस्थित महिला मोर्चा की जिला प्रभारी गायत्री कपूर व अध्यक्ष कांता ठाकुर ने बैठक में एक बूथ बीस महिला प्रतिपालिका व विस्तारक स्थिति की समीक्षा की समीक्षा की । उन्होंने महिला मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से इस मिशन को पूरा करने की अपील की ।

इस दौरान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्या नीलम ठाकुर ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को अंजाम दे रही है ।भाजपा सरकार के इन्हीं विकास कार्यों के मुद्दे पर 2022 में फिर चुनाव जीतकर मिशन रिपीट को अंजाम देगी ।

Advertisement

उन्होंने सभी महिला मोर्चा सदस्याओं व पदाधिकारियों से अपील की कि सरकार की योजनाओं का पात्र परिवार,गांव को लाभ दिलाने के लिए हर घर तक सम्पर्क बनाएं ।

Exit mobile version