रोजाना24,ऊना 7 जुलाई : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि जिला ऊना में रक्तदान शिविर लगाने से पूर्व स्वास्थ्य विभाग की अनुमति अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ संस्थाएं बिना परमिशन जिला ऊना में ब्लड डोनेशन कैंप लगा रही हैं, जो नियमों के विरुद्ध है तथा इस पर जिला प्रशासन कड़ा संज्ञान लेगा। किसी भी रक्तदान शिविर का आयोजन करने से पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अनुमति लेना ज़रूरी है। राघव शर्मा ने कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन करने से पहले अनुमति लेने के साथ कैंप के दौरान उपस्थित रहने वाले डॉक्टरों की सूची भी सौंपनी होती है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग तय मापदंडों के अनुरूप संस्था को कैंप की अनुमति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि अनुमति के बाद भी रक्तदानियों की सूची तथा कैंप में एकत्र किए गए ब्लड यूनिट की पूरी जानकारी रखनी चाहिए। नियमों के मुताबिक रक्तदान शिविर में एकत्र किया खून का कम से कम 50 प्रतिशत जिला के सरकारी ब्लड बैंक में जमा करवाना अनिवार्य है। साथ ही जमा किए गए ब्लड यूनिट का सर्टिफिकेट भी बनवाना होता है। डीसी ने कहा कि नियमानुसार ब्लड डोनेशन कैंप न लगाने पर एफआईआर दर्ज की जा सकती है तथा दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सभी स्वयंसेवी संस्थाओं से अपील की है कि रक्तदान शिविर का आयोजन करने से पूर्व ज़रूरी अनुमति अवश्य लें तथा सभी नियमों की पालन सुनिश्चित करें।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
