रोजाना24, ऊना, 24 मार्च : राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में 27 मार्च क¨ प्रातः 10 बजे आईटीसी लिमिटेड कपूरथला फूड डिवीजन द्वारा कैम्पस साक्षात्कार का आय¨जन किया जा रहा है । इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई प्रधानाचार्य यशपाल सिंह रायजादा ने बताया कि ईलैक्ट्रिशियन, फिटर, मशीनिस्ट, वायरमैन, ईलैक्ट्रॉनिक मैकेनिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल आदि व्यवसायों में आईटीआई से प्रशिक्षण सत्र 2017, 2018 व 2019 के पास आउट/प्रशिक्षण प्राप्त तथा 2020 की एआईटीटी परीक्षा में भाग लेने वाले 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। कम्पनी द्वारा पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत लिखित परीक्षा में सफल अभ्यार्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को अपने साथ दसवीं, जमा दो, आईटीआई की मार्कशीट, प्रमाण पत्रों की 2-2 सत्यापित प्रतियां व 3 पास-पोर्ट साईज फोटो व आधार कार्ड साथ लेकर आना अनिवार्य होगा। साक्षात्कार में सफल अभ्यर्थियों को कम्पनी द्वारा 9557/रु. वेतन तथा कम्पनी नियमानुसार अन्य सुविधाएं देय होंगी। उन्होंने बताया कि उपरोक्त व्यवसायों में आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त युवा वर्ग से प्रस्तावित कैम्पस साक्षात्कार में भाग लेने का आहवान किया।
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
