रोजाना24, चम्बा, 15 मार्च : जिला रोजगार कार्यालय चम्बा द्वारा 20 मार्च को राजकीय महाविद्यालय सलूणी के परिसर में साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इस दौरान वर्धमान टेक्सटाइल्स लुधियाना व बद्दी, औरो टेक्सटाइल और जी4एस सिक्योर सोल्यूशन द्वारा 350 विभिन्न पदों के लिए युवक व युवतियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। साक्षात्कार में 18 से 35 वर्ष की आयु के युवा भाग ले सकते हैं। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पांचवीं व बारहवीं निर्धारित की गई है। चयनित हुए युवाओं को 7,000 रुपए से 13,500 रुपए प्रशिक्षण भत्ता भी प्रदान किया जाएगा। इच्छुक आवेदक साक्षात्कार के लिए शैक्षिणक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा आदि दस्तावेज लेकर सुबह 11 बजे उपस्थित हो जाएं। जिला रोजगार अधिकारी ने यह भी कहा कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सभी आवेदकों को सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय चम्बा के दूरभाष नंबर 01899-222209 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

