रोजाना24, ऊना, 15 मार्च : इंदिरा स्टेडियम ऊना में 17 मार्च से 3 अप्रैल तक सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हिमाचल प्रदेश सहित यूटी चंडीगढ़ और हरियाणा के गुड़गांव, मेवात, पलवल और फरीदाबाद के जिलों को छोड़कर अन्य जिलों से काफी संख्या में युवा भाग लेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि सेना भर्ती में भाग लेने वाले अभ्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए युवाओं को रहने व खाने की सुविधा का प्रबंध किया गया है। उन्होंने बताया कि युवाओं के रहने व खाने की व्यवस्था के लिए विभिन्न सामाजिक संगठन आगे आए हैं और उन्होंने प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।राघव शर्मा ने बताया कि सामाजिक संस्थाओं में ऊना जनहित मोर्चा ने ऊना कॉलेज परिसर में सुबह, दोपहर और रात्रि में खाने के लिए लंगर की व्यवस्था की है। नगर परिषद ऊना के टाऊन हॉल में रहने की व्यवस्था है। इसके अतिरिक्त बाबा बाल जी आश्रम, गुरुद्वारा शहीदां साहिब टक्का रोड़ तथा गुरुद्वारा भाई जवाहर सिंह जी नजदीक राम लीला ग्राऊंड ऊना में रहने ओर खाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि भर्ती में भाग लेने वाले युवा मदद के लिए दूरभाष नंबरों 01975-225045, 225046 पर संपर्क कर सकते हैं।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
