रोजाना24, ऊना, 23 फरवरी : प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगों से संबंधित औपचारिक्ताओं के लिए सभी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। यह जानकारी आज डीआरडीए सभागार में जिला के औद्योगिक संगठनों के साथ आयोजित जागरुकता कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने दी।उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा लोगों को उद्योग स्थापित व संचालित करने के लिए उद्योग विभाग, श्रम विभाग, प्रदूषण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, राजस्व विभाग तथा उपायुक्त कार्यालय स्तर पर अनुमतियां, स्वीकृतियां व एनओसी इत्यादि हासिल करने हेतू सभी जरूरी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। इस अवसर पर उद्योग विभाग शिमला के उप-निदेशक संजय शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से व्यापार व उद्योग स्थापित करने व इनका संचालन सभी आवश्यक जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध है। उन्होंने आहवान किया कि विकसित की गई इन सेवाओं का लाभ स्वयं भी उठाएं तथा अन्य को भी जागरुक करें। इसके अलावा अपनी फीडबैक भी विभाग को दें ताकि प्रदत्त सेवाओं में आवश्यक सुधार किया जा सके।इस अवसर पर महाप्रबन्धक उद्योग विभाग अंशुल धीमान ने विभाग की ऑनलाइन सेवाओं बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

