रोजाना24, चम्बा 22, फरवरी : जिले के नवनिर्वाचित पंचायत पदाधिकारियों के लिए उपायुक्त चंबा की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय में छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।अतिरिक्त उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पंचायत पदाधिकारियों को 73 वां संविधान संशोधन ,ग्राम पंचायत व ग्राम सभा , ग्राम पंचायतों का उत्तरदायित्व , ग्राम पंचायतों के प्रशासनिक कार्य , 15 वां वित्त आयोग, ग्राम पंचायत के न्यायिक कार्य, जैव विविधता, विभिन्न विभागीय योजनाओं सहित महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी से अवगत करवाया जाएगा । उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के निर्धारित शेड्यूल के तहत विकासखंड तीसा व भरमौर पंचायत पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण 23 फरवरी से 28 फरवरी ,विकासखंड सलूणी व मैहला के 1 मार्च से 6 मार्च और विकासखंड भटियात के तहत प्रशिक्षण 15 मार्च से 20 मार्च तक विकास भवन डीआरडीए चंबा में आयोजित होगा ।जबकि विकासखंड चंबा के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 मार्च से 6 मार्च तक पंचायत समिति हॉल चंबा में आयोजित होगा । प्रशिक्षण कार्यक्रम का समय सुबह 10 बजे से सांय 4:30 तक निर्धारित किया गया है ।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
