रोजाना24, चम्बा 20 फरवरी : जिला परिषद की प्रथम बैठक आज बचत भवन में जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में सभी जिला परिषद सदस्यों ने भाग लिया । बैठक के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा के दौरान अध्यक्ष जिला परिषद ने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सभी सदस्यों में आपसी सहयोग और तालमेल की बात कही । बैठक के दौरान सभी जिला परिषदों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा की और अगली बैठक के दौरान इन्हें एजेंडे में शामिल करने का निर्णय लिया ।बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने भी हिस्सा लिया । उन्होंने सदस्यों से सिंचाई योजनाओं के तहत प्रस्तावों को एजेंडे में शामिल करने का आह्वान किया ।उन्होंने बताया जल्द जिला परिषद सदस्यों के लिए हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान शिमला में प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा ।बैठक में परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण चंद्रवीर सिंह ने विभिन्न विभागीय कार्यकलापों और गतिविधियों के बारे में जिला परिषद सदस्यों को अवगत कराया । बैठक में सचिव जिला परिषद एवं जिला पंचायत अधिकारी महेश चंद ठाकुर, उपाध्यक्ष जिला परिषद हाकम सिंह और सभी नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य मौजूद रहे
More Stories
टांडा मेडिकल कॉलेज में …
📑 Table of Contents ▾ अब 20 से 27 हजार रुपये में मिलेगा स्टंट मनमानी पर लगेगी रोक…
100 करोड़ की संपत्ति …
📑 Table of Contents ▾ 2021 में बनाई थी वसीयत, अब जीवनकाल में ही कर दी गिफ्ट डीड…
मणिमहेश यात्रा 2026: DC …
मणिमहेश यात्रा 2026 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए चंबा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज…
हिमाचल की 3,758 ग्राम …
📑 Table of Contents ▾ ग्रांट जारी करने से पहले पूरी करनी होंगी ये 4 अहम शर्तें समर्थ…
HPRCA Assistant Staff …
📑 Table of Contents ▾ 312 पदों पर होगी भर्ती महत्वपूर्ण तिथियां आयु सीमा शैक्षणिक योग्यता चयनित उम्मीदवारों…
श्री मणिमहेश यात्रा …
📑 Table of Contents ▾ 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुकिंग QR कोड के…
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
