रोजाना24,चम्बा 7 जनवरीः पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर आज राजकीय महाविद्यालय चंबा के सभागार में विकासखंड चंबा के तहत मतदान प्रक्रिया को सुचारू ढंग से पूर्ण करने के लिए दूसरे पूर्वाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी ओपी ठाकुर और डॉ हिमानी ठाकुर और सहायक पंचायत निरीक्षक अश्वनी कटोच विशेष रूप से मौजूद रहे।प्रशिक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी चंबा ने पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत करवाया। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया। जिसमें 445 मतदान अधिकारियों ने हिस्सा लिया।खंड विकास अधिकारी ओपी ठाकुर ने बताया कि तीसरा और अंतिम पूर्वाभ्यास कार्यक्रम 15 जनवरी को होगा और उसके बाद मतदान कर्मियों की मूवमेंट भी कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि ये पूर्वाभ्यास कार्यक्रम भी राजकीय महाविद्यालय चंबा के सुल्तानपुर परिसर के सभागार में ही आयोजित होंगे।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

