Site icon रोजाना 24

सेवा निवृत्ति के बाद खाली हुए चिकित्सकों के पदों को पंजाब सरकार ने कुछ ही घंटों में भर दिया

रोजाना24,पठानकोट(समीर गुप्ता) 31 दिसम्बर : एक साथ तीन चिकित्सकों की सेवा निवृत्ति के बाद स्वास्थ्य विभाग पंजाब द्वारा नागरिक अस्पताल पठानकोट में व्यवस्था को बहाल करने के लिए खाली पदों को भरने में एक दिन की देरी भी नहीं की है।सरकार ने डॉक्टर हरविंदर सिंह को पठानकोट का नया सिविल सर्जन नियुक्त किया है । इसके आलावा डॉक्टर राकेश सरपाल को सिविल अस्पताल पठानकोट का एसएमओ और डाक्टर दरबार राज को डीआईओ नियुक्त किया गया है ।

बता दें कि 31 दिसम्बर को पठानकोट के मौजूदा  सिविल सर्जन डाक्टर जुगल किशोर, एसएमओ डॉक्टर भूपेंद्र सिंह और डीआईओ डॉक्टर अनीता प्रकाश के एक साथ  सेवानिवृत्त होने के चलते यह नई नियुक्तियां स्वास्थ्य विभाग पंजाब, चंडीगढ द्वारा की गई हैं ।

डॉक्टर राकेश सरपाल इससे पहले जिला परिवार नियोजन अधिकारी पठानकोट के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

Advertisement
Exit mobile version