Site icon रोजाना 24

25 पंचायत समिति व 41 प्रधान पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल

रोजाना24,चम्बा(भरमौर)ः पंचायत चुनावों में भाग लेने के लिए आज नामांकन पत्र दाखिल करने के पहले दिन भरमौर विकास खंड की 31 ग्राम पंचायतों में से 16 पंचायतों के प्रधान पद के लिए 41 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।ग्राम पंचायत सचूईं से पहले दिन 7 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। उप प्रधान पद के लिए 35 व वार्ड सदस्य चुनाव के लिए 65 लोगों ने पंचायत घरों में नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि सभी पंचायत घरों में नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कोविड-19 वायरस प्रसार रोकने के लिए निर्धारित नियमों की पालना सुनिश्चित की गई है।

जबकि पंचायत समिति के पंद्रह निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 25 उम्मीदवारों ने तहसीलदार भरमौर ज्ञान सिंह के पास नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।

Advertisement

इस प्रकार वार्ड सदस्य,उपप्रधान,प्रधान,पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद के कुल 172 प्रत्याशियों ने आज अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

Exit mobile version