Site icon रोजाना 24

दो जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों के लिए,6 ने दाखिल किए नामांकन पत्र

रोजाना24,चम्बाः पंचायत चुनाव के लिए आज जिला परिषद पद के लिए भरमौर विस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले किलोड़ व खणी वार्ड के लिए छः उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला परिषद किलोड़ वार्ड के लिए मनजीत कुमार ‘मंजू क्षत्रीय’,ललित ठाकुर व इंद्र सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

जबकि जिला परिषद खणी वार्ड से अनिल शर्मा,चंद्र मणी कुलेठी व अरविंद कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

उपमंडलाधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी भरमौर मनीष सोनी के पास इन प्रत्याशियों ने आवेदन किया।उपमंडलाधिकारी ने कहा कि नामांकन पत्र दाखिल करने की पूरी प्रक्रिया आसान बनाई गई है जिसके लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी पहले ही जारी कर दी गई थी ताकि प्रत्याशियों को आवश्यक दस्तावेजों के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत सचिवालय प्रवेश पर ही सैनिटाईजर व थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था की गई है। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए प्रत्याशी के साथ केवल प्रस्थापक को ही भीतर प्रवेश की  अनुमति है।उपमंडलाधिकारी ने कहा कि 2 जनवरी 2021 तक नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे।जिसके बाद नामांकन पत्रों की जांच के बाद 6 जनवरी 2021 को वैध प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह जारी कर दिए जाएंगे।

Advertisement
Exit mobile version