रोजाना24,चम्बा 30 दिसम्बरः हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन को बिजली की ट्रांसमिशन लाइन के लिए टावर की स्थापना करने की अनुमति दे दी गई है। उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट डीसी राणा द्वारा इस संबंध में इन्डियन टेलीग्राफ एक्ट 1885 की धारा 16(1) के तहत आदेश जारी कर दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन बिजली की ट्रांसमिशन लाइन की स्थापना कर रहा है। ट्रांसमिशन लाईन भरमौर तहसील के राजस्व गांव घुड़ैठ से भी गुजरेगी। हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन द्वारा भूमि मालिकों को नियमनुसार बाकायदा मुआवजा दिया जाएगा। जारी किए गए आदेश में यह भी कहा गया है कि मुआवजे की राशि में विवाद पर दोनों पार्टियां न्यायालय जाने के लिए स्वतंत्र हैं। यदि हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन को कोई व्यक्ति उसके कार्य में अवरोध पैदा करता है तो उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्यवाही होगी। आदेश में पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन को पुलिस सहयोग दिया जाए जबकि एसडीएम चंबा और संबंधित कार्यकारी मजिस्ट्रेट को आदेश की अनुपालना करने के निर्देश हैं।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…
