रोजाना24,ऊना, 07 दिसम्बर : कोविड-19 से संबंधित कंटेनमेंट जोन निर्धारित करने और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए अब सम्बंधित एसडीएम को प्राधिकृत किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला दण्ड़ाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने बताया कि आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 34 के तहत इस बारे आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित एसडीएम द्वारा कोरोना पॉजिटिव रोगी की सूचना मिलते ही तुरंत/उसी दिन कंटेनमेंट जोन अधिसूचित करना होगा। कंटेनमेंट जोन के आदेशों में यह स्पष्ट हो कि वे क्षेत्र कितने दिनों के लिए कंटेनमेंट जोन रहेगा। ऐसे क्षेत्र को साधारणतय 14 दिन के लिए अथवा एसडीएम के आदेशों में दर्शाई गई अवधि के लिए कंटेनमेंट बनाया जा सकता है। आदेशों में कंटेनमेंट जोन में रह रहे लोगों के लिए निर्धारित पाबंदियों और पुलिस स्वास्थ्य एवं अन्य संबंधित विभागों द्वारा उठाये जाने वाले अनिवार्य कदमों का स्पष्ट वर्णन हो। इसके अतिरिक्त अधिसूचित किए गए कंटेनमेंट की जोन की जानकारी मीडिया, सोशल मीडिया या अन्य साधनों द्वारा जनसाधारण के साथ सांझा की जाये। सम्बंधित एसडीएम द्वारा दैनिक आधार पर कंटेनमेंट जोन की सूची तैयार की जाएगी। सीमिति द्वारा पॉजिटिव रोगी के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस करने और 48 घंटों के भीतर उनके टेस्ट करवाने की निगरानी करने का कार्य भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में किसी क्षेत्र को शामिल करने, उसकी समय पर अधिसूचना जारी करने और कंटेनमेंट जोन को सख्ती से लागू करने के लिए सम्बंधित एसडीएम की अध्यक्षता में एक समिति गठित की जाएगी जिसमें तहसीलदार/नायब तहसीलदार, डीएसपी/एसएचओ और बीएमओ भी शामिल रहेंगे। माईक्रो कंटेनमेंट जोन के लिए राजस्व के फील्ड कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधियों या अन्य कर्मचारियों को भी शामिल किया जा सकता है, जो इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि माईक्रो कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों द्वारा इस जोन की अवहेलना तो नहीं हो रही। उन्होंने बताया कि समिति स्टैटिक/उडऩदस्तों की तैनाती भी करेगी ताकि कंटेनमेंट जोन का दैनिक आधार पर निरीक्षण किया जा सके।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…
