रोजाना24,चम्बा,1 दिसम्बरः जिला चम्बा में वाहनों की पासिंग और वाहन चालकों के ड्राइविंग टेस्ट के लिए परिवहन विभाग चम्बा द्वारा दिसंबर माह का शैड्यूल निर्धारित कर दिया गया है। विभागीय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चम्बा में 16 व 30 दिसंबर, चुवाड़ी में 14 व 28 ( दोपहर बाद) और बनीखेत में 7 दिसंबर को वाहनों की पासिंग की जाएगी।उन्होंने यह भी बताया कि वाहन चालकों के ड्राइविंग टेस्ट के लिए आरएलए चम्बा के तहत 15 व 29 दिसंबर, आरटीओ चंबा में 9 व 23 दिसंबर जबकि चुवाड़ी में 14 व 28 ( दोपहर बाद) और बनीखेत में 2 व 22 दिसंबर, तीसा मेंं 8 दिसंबर, सलूणी में 10 दिसंबर , भरमौर में 4 दिसंबर वाहनों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उक्त शैड्यूल में बदलाव भी किया जा सकता है। इसलिए ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए आने से पूर्व आरटीओ कार्यालय चम्बा में अवश्य संपर्क करें। इस दौरान कोविड- 19 महामारी से बचाव के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जारी अधिसूचना व आदेशों की कड़ाई से पालना करना अनिवार्य होगा और सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखना होगा। प्रत्येक व्यक्ति मास्क लगाकर करके ही उक्त स्थल पर पहुंचें। चालक व परिचालक के अतिरिक्त किसी भी अन्य व्यक्ति को निरीक्षण स्थल पर प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी ।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
