रोजाना24,ऊना : जिला ऊना में कोविड-19 महामारी के बढ़ रहे मरीजों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग, ऊना द्वारा जन-जागरूकता के लिए एडवाईजरी कर दी गई है। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऊना डॉ. रमण कुमार शर्मा ने बताया कि जिला में कोरोना का संकट बना हुआ है। अधिकतर मरीज उपचार के पश्चात ठीक हो रहे हैं जबकि कई लोग कोरोना के लक्षण पाए जाने पर भी लापरवाही बरत रहे हैं। कोरोना के प्रति लापरवाही कमजोर अर्थात बीमारी से शीघ्र ग्रस्त होने वाली आबादी जैसे कि बजुर्गों, ह्रदय रोग, क्रोनिक किडनी रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप तथा कैंसर इत्यादि से पीडि़त रोगियों के लिए घातक सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना के लक्षण आने पर मरीज तुरंत जांच करवाएं।कोविड-19 पॉजिटिव मरीज के प्राथमिक संपर्क में आये लोग तथा खांसी, जुखाम, बुखार से ग्रसित मरीज आगे आयें और शीघ्र ही अपनी कोरोना जांच। यह जाँच सभी सरकारी अस्पतालों में निशुल्क की जाती है।सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने कहा कि सभी लोग मास्क का प्रयोग करें, साबुन तथा पानी से हाथ धोते रहें, घर के प्रवेश द्वार पर पानी से भरी बाल्टी तथा साबुन रखें ताकि हाथों को अच्छी तरह धोने के पश्चात ही घर में प्रवेश सुनिश्चित हो। खांसते या छींकते समय अपना मुंह व नाक टिशु/रुमाल से ढकें। खांसी, बुखार का अनुभव होने पर किसी के संपर्क में न आयें और भीड़-भाड़ में न जाएं।यदि कोई व्यक्ति रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित/पोजिटिव पाया जाता है तो वह स्वयं को अलग कमरे में जिसमें साथ सलंग्न टॉयलेट-बाथरूम हो में, आइसोलेट कर ले। उस कमरे व टॉयलेट-बाथरूम को दूसरा सदस्य इस्तेमाल न करे तथा अपने क्षेत्र की आशा वर्कर या स्वास्थ्य कार्यकर्ता से अन्य जानकारी के लिए तुरंत संपर्क करें। सीएमओ ने कहा कि सकारात्मक रहें और अपने काम एवं जीवन में संतुलन बनाकर रखें। अपनों के संपर्क में रहें और अपनी भावनाओं को सांझा करें। आपका कोविड-19 को खत्म करने में सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। कोविड-19 की जागरूकता जन-जन में फैलाएं, इससे स्वयं भी बचें व अन्यों को भी बचाएं। इसके अलावा जिला प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना भी सुनिश्चित करें।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
