रोजाना24,हमीरपुरः जिला में 14 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली हैै। शनिवार देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार इन 14 लोगों की फाॅलोअप रिपोर्ट नेगेटिव आई है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि बड़सर के गांव चकमोह के 5 लोग ठीक हुए हैं। इनमें 58 वर्षीय व्यक्ति, 30 वर्षीय महिला, 5 वर्षीय बच्चा, 52 वर्षीय महिला और 35 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। तहसील टौणी देवी के गांव बराड़ा के दो लोगों 20 वर्षीय युवक और 34 वर्षीय व्यक्ति ने भी कोरोना को मात दी है। जलाड़ी की 48 वर्षीय महिला, ताल क्षेत्र के गांव कपोटी के 41 वर्षीय व्यक्ति, लदरौर के 23 वर्षीय युवक, जाहू के 18 वर्षीय युवक, बड़सर के गांव बदलोई के 46 वर्षीय व्यक्ति, गांव अघार के 43 वर्षीय व्यक्ति, सलौणी क्षेत्र के गांव सुनवीं के 31 वर्षीय व्यक्ति की फाॅलोअप रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इन 14 लोगों में से 12 लोग एनआईटी परिसर में स्थापित कोविड केयर सेंटर में उपचाराधीन थे, जबकि दो लोग समर्पित कोविड स्वास्थ्य केंद्र भोटा में दाखिल थे। अब इन्हें घर भेजने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

