रोजाना24,ऊनाः जल शक्ति विभाग, बाढ़ नियंत्रण मंडल गगरेट द्वारा विभिन्न श्रेणियों में 20 पद भरें जाने है। यह जानकारी देते हुए अधिशाषी अभियंता गगरेट प्रवीन शर्मा ने बताया कि इन 20 पदों में पैरा पंप ऑपरेटर के 4 पद, पैरा फिटर के 2 पद और बहुद्देशीय वर्कर के 14 पद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आयु सीमा 18-45 निर्धारित की गई है तथा योग्य एवं पात्र अभ्यार्थी निर्धारित प्रपत्र पर 27 जुलाई सायं 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।प्रवीन शर्मा ने बताया कि पैरा पंप ऑपरेटर के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास सहित मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से इलैक्ट्रिशीयन/वायर मैन/डीजल मकैनिक/ पंप मकैनिक/मोटर मकैनिक/पंप ऑपरेटर-कम-मकैनिक में सर्टीफिकेट कोर्स उत्तीर्ण हो अथवा दसवीं के साथ सरकार के कौशल विकास योजना के तहत उक्त ट्रेडज में सर्टीफिकेट धारक हो।उन्होंने बताया कि पैरा फिटर के पद के लिए प्रार्थी का दसवीं पास और फिटर/पलंबर में आईटीआई उत्तीर्ण होना जबकि बहुद्देशीय वर्कर के लिए मिडल स्कूल पास होना अनिवार्य है। अभ्यार्थी के पास हिमाचल बोनाफाइड होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि चयनित पैरा पंप ऑपरेटर और पैरा फिटर को प्रति माह 4000 रूपए जबकि बहुद्देशीय वर्कर को प्रति माह 3000 रूपए बतौर मानदेय दिया जाएगा।अभ्यार्थी अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01976-241139 पर संपर्क कर सकते हैं।
More Stories
मनाली-हरिद्वार वोल्वो बस …
📑 Table of Contents ▾ चिट्टा-मुक्त हिमाचल अभियान के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, मनाली से हरिद्वार जा…
हिमाचल हाईकोर्ट का …
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर कार्यरत महिला कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक…
कांगड़ा में अमरनाथ …
📑 Table of Contents ▾ NH-44 पर हुआ हादसा, गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर, पुलिस ने…
🚨 हिमाचल पुलिस …
हिमाचल प्रदेश में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा के लिए नए नियम लागू किए गए हैं।…
भरमौर–भरमाणी माता जीप …
📑 Table of Contents ▾ मणिमहेश यात्रा से पहले सड़क सुधार की उठी मांग, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों…
हिमाचल में धौलाधार …
📑 Table of Contents ▾ धौलाधार ट्रेकिंग रजिस्ट्रेशन क्यों किया गया अनिवार्य? 1. बलेनी दर्रा (Baleni Pass) 2.…
भरमौर कॉलेज में B.Sc. …
भरमौर | चम्बा राजकीय डिग्री कॉलेज भरमौर में विज्ञान संकाय (B.Sc.) को यथावत बनाए रखने की मांग एक…
🚨 DC चम्बा मुकेश …
उपायुक्त (DC) चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। यात्रा…

