रोजाना24,चम्बा : चंबा जिला के विकासखंड तीसा के अंतर्गत ग्राम पंचायत सनवाल की प्रधान धन्नी को अनियमितताओं के आरोप में उपायुक्त द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रधान के विरुद्ध प्रताप सिंह द्वारा की गई शिकायत की जांच जिला पंचायत अधिकारी द्वारा की गई थी। जांच रिपोर्ट की समीक्षा के बाद प्रधान के विरुद्ध लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित हुए हैं। उपायुक्त द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस में प्रधान को यह कहा गया है कि इससे पूर्व की उनके विरुद्ध हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 (संशोधित) की धारा 145 (1) ग व हिमाचल प्रदेश पंचायती राज्य (सामान्य) नियम 1997 के नियम 142 (1) के तहत आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाए पंचायत प्रधान नोटिस प्राप्ति के 10 दिनों के भीतर खंड विकास अधिकारी तीसा के माध्यम से अपना जवाब प्रेषित करें। तय अवधि में जवाब प्राप्त ना होने की सूरत में यह समझा जायेगा कि उन्हें अपने पक्ष में कुछ नहीं कहना है और मामले में एकतरफा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
More Stories
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026: 1 जून से शुरू हुए आवेदन, NEP-2020 के तहत छात्रों को मिलेंगे नए विकल्प
राजकीय महाविद्यालय भरमौर Admission 2026 की प्रक्रिया पहली जून से औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। कॉलेज…
🗳️ भरमौर के वार्ड गैहरा में सुनील दत्त शर्मा की 41 वोटों से जीत 🏆
भरमौर के जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र वार्ड गैहरा के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतगणना में…
🏆 ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह की ऐतिहासिक जीत, 8000+ वोटों से दर्ज की शानदार विजय 🏆
कुल्लू जिला के ज्येष्ठा वार्ड से निर्दलीय उम्मीदवार विभा सिंह ने 8000 से अधिक मतों के अंतर से…
चूड़धार यात्रा बनी मातम, नेरवा में खड्ड में डूबने से पांवटा साहिब के युवक की मौत
शिमला/नेरवा: चूड़धार यात्रा पर निकले पांवटा साहिब के एक 23 वर्षीय युवक की नेरवा क्षेत्र में खड्ड में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC वोल्वो चालक से मारपीट मामले में बड़ा खुलासा, चारों आरोपी गिरफ्तार
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC वोल्वो बस चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में…
शिमला के कच्चीघाटी में HRTC चालक से मारपीट, दिल्ली-रोहड़ू रूट पर ड्यूटी के दौरान हमला
शिमला: राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में HRTC चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है।…
नवोदय चयन परीक्षा 2026 में एक ही स्कूल से 10 विद्यार्थियों ने पाई सफलता
भरमौर: नवोदय चयन परीक्षा 2026 में DAV पब्लिक स्कूल भरमौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया…
मणिमहेश यात्रा 2026: 20 मई से 3 जून तक हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग पूरी तरह बंद, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश
मणिमहेश यात्रा 2026 को लेकर भरमौर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चंबा जिले के उपमंडल भरमौर में…
