Site icon रोजाना 24

भालू केे हमले में आज 2 लोग और हुए लहुलुहान

रोजाना24,चम्बा(भरमौर): भालू के हमले में आज फिर घायल हुए एक महिला व युवक.
गत दिवस चोभिया पंचायत में भेड़ पालक पर भालू के हमलेे की घटना के दूसरे दिन ही ग्राम पंचायत खणी में भालू ने दो लोगों पर हमला कर उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया है.
प्राप्त जानकारी अनुसार आज सायं ग्राम पंचायत खणी के झकड़ौता नामक गांव में मस्त राम पुत्र घनिया राम व जानको देवी पत्नी घिनो राम अपने खेतों में काम कर रहे थे तो अचानक भालू ने उन पर बारी बारी हमला कर दिया.जिसमे मस्त राम को कुछ कम चोटें आई हैं जबकि महिला को गम्भीर चोटें आई हैं.दोनों को नागरिक अस्पताल भरमौर में दाखिल करवाया गया है.

गौरतलब हैै कि ग्राम पंंचायत खणी व गरीमा के गांंवोंं के आस-पास भालुुओंं की सक्रियता वर्षों सेे लोगों केे लिेए जोखिमपूर्ण बनी हुई है।इन पंचायतों मेंं अब तक पचासों लोग भालुओं के हमले केे शिकार हो चुके हैैैं।

खंड चिकित्सा अधिकारी अंकित शर्मा ने कहा कि महिला को गम्भीर जख्म होने के कारण क्षेत्रीय अस्पताल चम्बा के लिए रैफर किया गया है जबकि युवक को भरमौर अस्पताल में ही उपचारित किया जा रहा है.

Advertisement
Exit mobile version