Site icon रोजाना 24

सड़क निर्माण के दौरान हुआ हादसा,2 मजदूरों की दर्दनाक मृत्यु.

रोजाना24,चम्बा : चम्बा जिला के जनजातीय क्षेत्र भरमौर क्षेत्र में आज फिर एक दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हो गई .

प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत औरा के तरेला-तुंदाह  के सेइंडा नामक स्थान पर सड़क मार्ग की चौड़ाई के काम में जुटे कामगारों के ऊपर मलबा आ गिरा जिससे दो लोगों की मृत्यु हो गई.मृतकों की पहचान अजय कुमार पुत्र अम्बिया राम ग्राम थल्ला ग्राम पंचायत औरा फाटी व विजय कुमार पुत्र छोपल समांग गांव दुलोक डा.व तहसील छोतर जिला भगवन्ती नेपाल के रूप में हुई है.घटना के बाद शवों को पोस्टमार्टम हेतु नागरिक चिकित्सालय भरमौर लाया गया है.

दुर्घटना का कारण लापरवाही से किया जा रहा कार्य व मजदूरों के पास कोई सुरक्षा उपकरण उपलब्ध न  होना माना जा रहा है.पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
Exit mobile version