Site icon रोजाना 24

ननिहाल गई बच्ची की चट्टान के नीचे दबने से हुई दर्दनाक मृत्यु.

रोजाना24, भरमौर : जनजातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल की ग्राम पंचायत  उलांसा के ओपन गांव घटी  दुर्घटना में एक बच्ची की मृृत्यु हो गई .

घटना आज दिनांक एक जून सुबह करीब 9:00 बजे की है जब शीतल कुमारी पुत्री प्रवीण कुमार ग्राम निवासी साडू तहसील भरमौर खेलते खेलते गांव के रास्ते पर चल रही थी तभी अचानक रास्ते के ऊपरी हिस्से के डंगे में लगी चट्टान लड़की पर आ गिरी जिससे वह नीचे दब गई.4 वर्षीय शीतल अपने ननिहाल में आई हुई थी. काफी समय बाद बच्ची को खोजने का प्रयास किया गया तो वह चट्टान के नीचे दबी मिली.इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.

भरमौर प्रशासन को इस हादसे की सूचना मिलते ही तहसीलदार ज्ञानचंद की अगुवाई में राहत और बचाव दल को तुरंत मौके पर भेज दिया गया और प्रभावित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 10 हजार की राशि प्रदान की गई है .

Advertisement
Exit mobile version