Site icon रोजाना 24

दिल्ली से चम्बा लौटे 16 लोगों को सुंडला में किया क्वारंंटीन – डीसी चम्बा

रोजाना24,चंबा : नई दिल्ली से आज 16 लोग चंबा जिला में पहुंचे। उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट विवेक भाटिया ने बताया कि इन सभी को आज ऊना से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के माध्यम से लाया गया। इन सभी 16 व्यक्तियों को सुन्डला  स्थित क्वॉरेंटाइन केंद्र में क्वॉरेंटाइन अवधि के लिए रखा गया है।

उन्होंने चम्बा जिला के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि अन्य राज्यों से लौटने वाले लोगों को क्वारंटीन का नियम पूरा करने के बाद ही घर भेजा जा रहा है.इसलिए लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है.

Exit mobile version