Site icon रोजाना 24

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में 18 मई से 31मई तक व महाविद्यालयों में 10 जून तक छुट्टियां घोषित।

रोजाना24ः हिप्र उच्च शिक्षा निदेशालय ने शनिवार को स्कूलों में 18 से 31 मई तक छुट्टियां घोषित कर दी हैं। इस संबंध में निदेशालय की ओर से आदेश जारी कर दिए गए है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि कोरोना वायरस कोविड-19 से बचाव के लिए हिमाचल के सरकारी और निजी स्कूल लॉकडाउन-3 खत्म होने के बाद भी बंद रहेंगे।

चालू शैक्षणिक सत्र के दिवस पूरे करने के लिए आगामी समय में आने वाली छुट्टियों में कटौती की जाएगी।

इसके अलावा सरकार ने महाविद्यालयों में घोषित ग्रीष्म काल की छुट्टियों में फेरबदल किया है हिमाचल के सभी डिग्री/जीआईए/बी एड. व हिप्र विश्व विद्यालय से सम्बन्धित अन्य कॉलेजों में 18 मई से 10 जून तक अवकाश रहेगा। कॉलेजों में 25 मई से 16 जून तक होने वाले अवकाश को सरकार ने इस साल 18 मई से 10 जून तक देने के आदेश जारी किए हैं। 

Advertisement
Exit mobile version