Site icon रोजाना 24

कोरोना का खौफ ! सड़क पर बिखरे नोटों को हाथ तक नहीं लगाया किसी ने.

रोजाना24 : सड़क पर पांच पांच सौ रुपये के नोट बिखरे पड़े थे लेकिन लोग हाथ लगाने को तैयार नहीं थे.हिप्र के चम्बा जिला के चनेड नामक स्थान के पास आज दोपहर सड़क पर पांच पांच सौ रुपये के नोट बिखरे मिले.सड़क पर नोट दिखने पर लोगों को किसी साजिश का अंदेशा होने लगा तो उन्होंने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी.पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नोटों को सैनिटाईज कर अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस के अनुसार 500 के कुल 39 नोट बरामद हुए हैं.नोट बरामद होने के दौरान ही पुलिस को किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि उसके बैग से यह नोट गिरे हैं.

गौरतलब है कि आजकल कोरोना वायरस का खतरा लोगों पर मंडरा रहा है ऐसे में लोग किसी भी वस्तु को छूने से कतरा रहे हैं.भले ही वे इन रुपयों को एकत्रित कर उसके मालिक तक पहुंचाना चाहते हों लेकिन वायरस के डर से वे इन्हें छूने से भी बचते रहे जोकि उचित फैसला भी था.  

पुलिस ने कहा है कि मामले में कोई घबराने की आवश्यकता नहीं है.

Advertisement
Exit mobile version