Site icon रोजाना 24

भरमौर रोड़ : फिर शुरू हुआ बाधित एनएच 154ए को खोलने का कार्य.

रोजाना24,चम्बा (भरमौर) : जनजातीय क्षेत्र भरमौर को शेष विश्व से जोड़ने वाला एक मात्र सड़क मार्ग पांच दिनों से बंद है.ला हल नामक स्थल पर बार बार चट्टानें गिरने के कारण यह सड़क मार्ग बहाल करने के तुरंत बाद फिर से बंद हो रहा है.गत शाम एनएच प्राधिकरण ने सड़क मार्ग को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया था लेकिन  उसके चंद मिनटों बाद फिर से चट्टाने खिसकने से यह मार्ग फिर अवरुद्ध हो गया है.

प्राधिकरण सुबह से सड़क मार्ग बहाल करने में जुटा है.सड़क मार्ग पर अटकी चट्टानों को डाइनामाईट से ब्लास्ट किया जा रहा है.

अधिशाषी अभियंता राजेंद्र शेखड़ी ने कहा कि दोपहर बाद सड़क मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा.

Advertisement
Exit mobile version