Site icon रोजाना 24

लास्ट ब्लास्ट के बाद खुलेगा चम्बा भरमौर सड़क मार्ग !

रोजाना24,चम्बा : लाहल नामक स्थान पर पिछले चार दिनों से बाधित चम्बा भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग 154ए को बहाल करने के लिए एनएच प्राधिकरण दिन रात जुटा हुआ है.सड़क पर गिरी चट्टान को ब्हलास्ट करके उसे सड़क से हटाया जा रहा है.

प्राधिकरण अधिशाषी अभियंता राजेन्द्र शेखड़ी बाधित स्थल पर स्वयं कर्मचारियों को निर्देशित कर रहे हैं.अधिशाषी अभियंता ने कहा कि वे सड़क मार्ग खोलने के काफी करीब पहुंच चुके हैं.अब केवल एक  चट्टान का एक बड़ा हिस्सा ही सड़क पर बचा है जिसे ब्लास्ट कर हटाये जाने का प्रयास किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि सब कुछ सामन्य चलता रहा तो आज शाम सड़क मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा.

भले ही प्राधिकरण सड़क मार्ग को बहाल करने के लिए अपने स्तर पर पूरे प्रयास कर रहा हो लेकिन दोपहर बाद साढे चार बजे क्षेत्र में वर्षा भी शुरू हो गई है जिस कारण सड़क मार्ग खोलने के कार्य में विध्न पड़ रहा है.

Advertisement
Exit mobile version