खबरें

हिमपात से कांपा भरमौर,स्थगित हुई यात्राएं !

रोजाना24,चम्बा : हिमाचल में आज वर्षा व हिमपात के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है.प्रदेश के पहाडी क्षेत्रों भरमौर,डलहौजी,पांगी में दोपहर बाद हिमपात शुरू हो गया जबकि अन्य स्थानों पर वर्षा जारी रही.

हिमपात के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है.जनजातीय क्षेत्र भरमौर में शाम तक तापमान शुन्य के पास पहुंच गया.वर्षा व हिमपात के कारण सड़क मार्गों के अवरुद्ध होने की आशंका के चलते बहुत से लोगों ने अपनी यात्राएं स्थगित कर दीं.हालांकि चम्बा भरमौर सड़क मार्ग पर यातायात ज्यादातर समय खुला ही रहा लेकिन लोगों को मौसम में आये बदलाव पर सड़क मार्ग अवरुद्ध हो जाने की समस्या से अक्सर सामना करना पड़ता है.