Site icon रोजाना 24

दाखिला : 16 मार्च से मिलेंगे एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश के परीक्षा आवेदन पत्र.

रोजाना24,चम्बा (भरमौर) : भारत सरकार द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भरमौर में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में छठी कक्षा में दाखिला संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा.परीक्षा विवरण पत्रिका व आवेदन पत्र  राजकीय वरि.मा.पा.भरमौर व रावमापा होली में 16 मार्च से 30 अप्रैल तक उपलब्ध होंगे.आवेदन पत्र को भरकर उसी स्कूल में जमा करवा कर रोल नम्बर प्राप्त किया जा सकेगा.

परीक्षा 9 से 13 वर्ष आयु वर्ग के वो बच्चे भाग ले सकेंगे जिन्होंने वर्ष 2019-20 व 2020 में पांचवी कक्षा उत्तीर्ण की हो.

संस्थान के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने सूचना जारी करते हुए कहा है कि इस परीक्षा में जनजातीय उपमंडल भरमौर के स्थाई निवासी छात्र ही भाग लेंगे.इस सत्र में कुल तीस छात्र छात्राओं को परीक्षा के माध्यम से दाखिला दिया जाएगा.

Advertisement
Exit mobile version