Site icon रोजाना 24

संदिग्ध रूप से घूम रही कार हुई दुर्घटनाग्रस्त .

रोजाना24,चम्बा : गत रात चम्बा भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार नम्बर  HP 38-8866 ढकोग नामक स्थान के पास सड़क से नीचे जा लुढ़की.दुर्घटना का पता लोगों को आज सुबह ही लग पाया.

बताया जा रहा है कि उक्त कार बीती रात देर तक लाहल चम्बा मार्ग पर घूम रही थी.इसलिए माना जा रहा है कि दुर्घटना काफी रात के बाद हुई होगी.दुर्घटना के बाद से चालक गायब था.

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार गाड़ी कांगड़ा जिला का गंगथ निवासी लोकेश नामक व्यक्ति चला रहा था जिसे चम्बा अस्पताल उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई है.घायल देर रात कहां जा रहा था, दुर्घटना कैसे हुई,व वह अस्पताल कैसे पहुंचा इन सब सवालों के जबाव पुलिस ढूंढने में जुटी है.

Advertisement
Exit mobile version