Site icon रोजाना 24

भरमौर से धर्मशाला जा रही बस में पुलिस ने युवक को भांग सहित दबोचा.

रोजाना24,चम्बा : नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाये अभियान में विशेष अन्वेषण इकाई के (SIU)दल को मिली एक और सफलता

आज दिनांक 16-02-2020  को विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) का दल जिसमें मुख्य आरक्षी अनुज कुमार मानद मुख्य आरक्षी सुभाष कुमार आरक्षी विनोद , रोहित व मंजीत कुमार ने NH 154A सामरा के पास नाकाबंदी के दौरान वाहनों की चैकिंग की जा रही थी । उसी समय HRTC की एक बस नंबर एचपी 68-6375 जो भरमौर से धर्मशाला जा रही थी, को पुलिस दल ने चैकिंग  के लिए रोका तो निरीक्षण के दौरान बस मे बैठे हुए एक व्यक्ति लकी पुत्र राजिंदर निवासी सनोर डाकघर इंदौरा (कांगड़ा) उम्र 21 वर्ष के पास से कुल 134 ग्राम चरस/भांग वरामद की गयी।

 उपरोक्त व्यक्ति को पुलिस दल ने मौका से हिरासत मे ले लिया तथा पुलिस थाना डलहौजी मे मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है । मुकदमा में आगामी अन्वेषण जारी है ।

Advertisement
Exit mobile version