Site icon रोजाना 24

…तो पंजाब की सहकारी मिलों से मिलेगी हिमाचल प्रदेश को चीनी.

रोजाना24,शिमला (जितेंद्र) : पंजाब सरकार ने पंजाब की सहकारी मिलों में उत्पादित चीनी की आपूर्ति हिमाचल प्रदेश को करने की पेशकश की है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के समक्ष यह प्रस्ताव हिमाचल भवन चंडीगढ़ में मुलाकात के दौरान  पंजाब के सहकारिता मंत्री,एस सुखजिंदर सिंह रंधावा ने प्रस्तुत किया।

 जय राम ठाकुर ने खाद्य और नागरिक आपूर्ति, हिमाचल प्रदेश को प्रस्ताव पर काम करने का निर्देश दिये।उन्होंने पंजाब के मंत्री को इस खाते पर वित्तीय पहलुओं का उल्लेख करते हुए एक व्यापक प्रस्ताव प्रस्तुत करने का भी सुझाव दिया।  उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार सक्रिय रूप से इस प्रस्ताव पर विचार करेगी।

 बैठक में उपाध्यक्ष एचपी राज्य नागरिक आपूर्ति निगम बलदेव तोमर सचिव, हिमाचल प्रदेश के खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग अमिताभ अवस्थी, चेयरमैन पंजाब शुगर फैडरेशन अमरीक सिंह अलीवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Exit mobile version