Site icon रोजाना 24

भरमौर में रह रही विदेशी महिला की मृत्यु.

रोजाना24,चम्बा : चम्बा जिला के भरमौर मुख्यालय के साथ सटे गांव मलकौता में आज एक विदेशी महिला बिस्तर में मृत अवस्था में मिली है.

गौरतलब है कि उक्त विदेशी महिला काफी समय से गांव में किराये के घर में रह रही थी.पूरे घर में अकेली रहने के कारण लोगों को यहां कोई आनाजाना भी नहीं था.हालांकि कि गांव के बच्चे खेलते हुए उक्त विदेशी महिला से बातचीत करते थे.आज सुबह भी कुछ बच्चे खेलते हुए वहीं पहुंचे तो उन्होंने वहां उसे मृत पाया.जिसकी सूचना उन्होंने गांव में लोगों को दी. 

ग्रामीणों का कहना है कि उक्त महिला किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करती थी.जिसकारण लोगों को उसके बारे में ज्यादा जानकारी भी नहीं है.घटनास्थल पर अभी पुलिस नहीं पहुंची है. एस एच ओ नीतिन चौहान ने कहा कि पुलिस घटना स्थल की ओर रवाना हे गई है.

Advertisement
Exit mobile version