Site icon रोजाना 24

भारी वर्षा में बिजली बहाल करने में जुटे हैं विद्युत कर्मी.

रोजाना24,चम्बा : चम्बा जिला के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में बिजली बहाल करने में विद्युत कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.बीती 11 जनवरी रात्री से गुल हुई बिजली बहाल ्करने में आज मौसम की बेरुखी आड़े आ रही है.विभागीय कर्मचारी अब तक तीन में से दो तारें खम्भे पर चढ़ा चुके हैं.

विभागीय सहायक अभियंता राख अनामिका शर्मा ने कहा कि आज शाम तक बिजली व्यवस्था बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं. 

गौरतलब है कि कुठेड़ जललिद्युत परियोजना के लिए सड़क निर्माण के दौरान गिरी चट्टानों से भरमौर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति करने वाली 33 केवी विद्युत लाईन के खम्भे क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

Advertisement
Exit mobile version