Site icon रोजाना 24

शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में आज होने वाली परीक्षा स्थगित – उपायुक्त चम्बा.

रोजाना24,चम्बा : गत दिवस से जारी हिमपात के कारण चम्बा जिला के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में जारी सभी कक्षाओं की आज की परीक्षा को स्थगित  कर दिया गया है.उपायुक्त चम्बा विवेक भाटिया ने कहा कि जिला के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूली क्षेत्रों में भारी हिमपात हुआ है जिस कारण बच्चों को स्कूल पहुंचना जोखिम भरा है.इस लिए जिला प्रशासन ने आज होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं.प्रशासन अभी परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए है.जिसके लिए आज कोई निर्णय लिया जा सकता.

उधर डिप्टी डीईओ चम्बा ने आज सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है.

गौरतलब है कि भरमौर क्षेत्र में एक फुट से अधिक हिमपात हो चुका है जिस कारण क्षेत्र में बिजली व सड़क व्यवस्था ठप्प पड़ गईं हैं.

Advertisement
Exit mobile version