Site icon रोजाना 24

भरमौर में शुरू हुआ हिमपात.

रोजाना24,चम्बा : चम्बा जिला के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में आज सुबह से ही हिमपात का सिलसिला शुरू हो गया है.

प्रदेश के अन्य पहाड़ी भागों मसलन नारकंडा,पांगी,लौहल स्पिति क्षेत्रों में बर्फ गिरने का क्रम काफी पहले शुरू हो गया था लेकिन भरमौर क्षेत्र इससे अबतकअछूता रहा था.

आज सुबह हिमपात भर मौर मुख्यालय तक उतर आया है.खबर लिखे जाने के दौरान हिमपात का सिलसिला जारी था.मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार एक अच्छे हिमपात की उम्मीद की जा रही है.हिमपात के साथ ही सेब की फसल के लिए आवश्यक चिलिंग पीरियड भी शुरू हो जाएगा.जिससे बागवानों को भी आगामी वर्ष के लिए सेब पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है.

Advertisement
Exit mobile version